फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से परेशान पति ने जेल में लगाई फांसी, 45 मिनट तक लटका रहा पंखे से

Wed, 09 Nov 2016 02:19 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
गुजरात के सूरत में  22 साल के शख्स ने पुलिस स्टेशन में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस के मुताबिक शख्स की पहचान प्रवीण इंद्रजीत के रूप में हुई है और उसने कमीज के कपड़े से पंखे पर लटककर आत्महत्या की। 
विज्ञापन

पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है जिसमें प्रवीण 45 मिनट तक पंखे से लटका रहा और उस दौरान वह कई बार चिल्लाया भी था।

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार प्रवीण को पत्नी से विवाद के बाद गिरफ्तार किया गया था। पत्नी से परेशान होकर प्रवीण ने एक दिन खुद ही पुलिस को घर बुलाया था और अपनी शिकायत दर्ज करानी चाही थी। लेकिन चूंकि वह खुद नशे में था इसलिए पुलिस ने उसे ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने प्रवीण के खिलाफ आईपीसी की धारा 151 के तहत मामला दर्ज किया है। 
Trending Videos
विज्ञापन

परिजनों ने प्रवीण के पोस्टमार्टम से किया इनकार

सुसाइड - फोटो : demo pic
सूरत के पनदेसारा में रहने वाले प्रवीण का अपनी पत्नी से काफी लंबे समय से विवाद चल रहा था और उसने अपनी पत्नी पर कई बार शोषण करने का आरोप लगाया था। प्रवीण के परिजनों का आरोप है कि उसकी पत्नी का किसी बड़े व्यक्ति से अच्छे संबंध हैं और उसी की मदद से प्रवीण को जेल भिजवाया।

प्रवीण के परिजनों ने पोस्टमार्टम से इनकार कर दिया है और पत्नी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। मामले पर क्षेत्र के पुलिस कमीश्नर सतीश शर्मा का कहना है कि गंभीरता से जांच की जाएगी और सख्त से सख्त कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें