फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन मिनट में पेट्रोल पंप पर लूटपाट, इन्होंने तो टायलेट में छिपकर बचाई जान 

Sat, 19 Aug 2017 01:24 AM IST
amarujala.com, Presented by: शाहरुख खान
विज्ञापन
फाइल
विज्ञापन
बरेली के फतेहगंज पूर्वी से सात किमी दूर शिवपुरी गांव स्थित इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप पर हथियार बंद बदमाशों ने मैनेजर को बंधक बनाकर सिर्फ तीन मिनट में गल्ले से 56,850 रुपये लूट लिये और फरीदपुर की तरफ भाग निकले।
विज्ञापन


इस बीच मिली सूचना पर हाईवे पर मौजूद पेट्रोलिंग कर रही यूपी 100 पुलिस सिर्फ एक मिनट में मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक बदमाश भाग चुके थे। एसएसपी समेत कई पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे और छानबीन की।

फतेहगंज पूर्वी में हाईवे से कटे संपर्क मार्ग पर किसान सेवा केंद्र नाम से चल रहा पेट्रोल पंप व्यवसायी बीएस चांदना की दिव्यांग बेटी कविता चांदना के नाम पर है। शुक्रवार को दोपहर 1.17 बजे काले रंग की दो बाइक से चार बदमाश पहुंचे। एक बदमाश ने हेलमेट लगा रखा था, तीन ने चेहरे पर गमछा लपेट रखा था।
विज्ञापन


बदमाशों ने सेल्समैन से कहा कि मैनेजर राजीव श्रीवास्तव के केबिन में पर्ची कटवानी है। बदमाश मैनेजर के कमरे में पहुंचे तो वह स्टेट बैंक की ब्रांच में रुपया जमा करवाने के लिए टेबल पर गिन रहे थे। 
Trending Videos
विज्ञापन

टायलेट के अंदर से दी पुलिस को सूचना 

फाइल
टायलेट के अंदर से दी पुलिस को सूचना 
एक बदमाश ने मैनेजर को धक्का देकर तमंचा की नाल मुंह में डाल दिया। दूसरे बदमाश ने टेबल पर रखे 56,850 रुपये बटोर लिये। जान से मारने की धमकी देते हुए बदमाशों ने मैनेजर के साथ मारपीट शुरू की तो वह भागकर टॉयलेट में घुस गए।

बदमाश तमंचे लहराते हुए बाइक से फरीदपुर की तरफ भाग निकले। मैनेजर ने टायलेट के अंदर घुसते ही मोबाइल पर पुलिस हेल्पलाइन पर लूट की जानकारी दी। पुलिस 1.20 बजे पेट्रोल पंप पर पहुंची। 

रिटायर्ड शिक्षक ने की हवाई फायरिंग 
सेल्समैन जीशान खां मैनेजर के केबिन में बदमाशों को देखकर अंदर की तरफ भागा। उसे भी बदमाशों ने तमंचा की बट मारकर घायल कर दिया। लहूलुहान सेल्समैन को इलाज के लिए भेजा गया। जीशान बदमाशों के भागने के बाद गांव में दौड़कर पहुंचा। रिटायर्ड शिक्षक रामदीन को पूरी बात बताई। रामदीन ने हवाई फायरिंग भी की।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें