टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर समीर दत्ता सड़क से करीब 25 फुट नीचे जा गिरे।
मुहम्मदाबाद गोहना चिरैयाकोट मार्ग पर नेवादा पुल के पास बाइक सवार बदमाशों ने गुरुवार की रात लगभग साढ़े आठ बजे असलहा दिखाकर एक सराफा व्यवसायी से उसका बैग छीन लूट लिए। बैग में जेवरात एवं नगदी रखा हुआ था। इसकी कीमत लाखों में बताई जा रही है। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश चिरैयाकोट की तरफ भागने में सफल हो गए।
मुहम्मदाबाद गोहना थाना क्षेत्र के करहां निवासी कन्हइया पुत्र रामु की जहानगंज थाना क्षेत्र के सुहवल बाजार में आभूषण की दुकान है। गुरुवार की शाम वह दुकान बंद कर वापस करहाँ अपने घर आ रहे थे। वह वह मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के नेवादा पुलिया के समीप पहुंचा था कि पीछे से आये दो बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया।
दूसरी बाइक से आये दो अन्य बदमाशों ने असलहा सटाकर व्यापारी से बैग में रखा 35 ग्राम सोने का आभूषण, एक लाख रुपये की चांदी के अलावा 10 हजार नकद, हाथ की अंगूठी व चेन छीन लिया और चिरैयाकोट की तरफ फरार हो गए। इतना ही नहीं जाते जाते बदमाशों ने व्यवसायी का एटीएम व मोबाइल भी छीन लिया।