अमर उजाला ब्यूरो
बहुआ। तेज रफ्तार बोलेरो ने सड़क पार कर रही किशोरी को कुचल दिया। कानपुर में इलाज के दौरान उसकी सांसें थम गई। घटना बुधवार की है।
ललौली थाना क्षेत्र के महाखेड़ा गांव निवासी सूरज निषाद की बेटी अंजू देवी (17) घर से कोई सामान खरीदने बंधवा चौराहे आई थी। घर लौटते वक्त सड़क पार कर रही थी। बांदा की ओर जा रही तेज रफ्तार बोलेरो उसे कुचल कर भाग निकली।
हादसा देखकर ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी। परिजन उसे कानपुर लेकर गए। नर्सिंगहोम में इलाज दौरान गुरुवार को अंजू की मौत हो गई। एसओ श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों ने मौत के बाद थाने में सूचना देकर पोस्टमार्टम कार्रवाई की मांग की। तहरीर पर अज्ञात बोलेरो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई और पंचनामे की कार्रवाई की गई।
सड़क हादसों में दस घायल, छह रेफर
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। सड़क हादसों में गुरुवार को दस लोग घायल हो गए। जिला अस्पताल से छह गंभीर घायलों को कानपुर रेफर किया गया। थरियांव प्रतिनिधि के अनुसार हुसैनगंज थाना क्षेत्र के जानकीपुरवा निवासी रामबली की पत्नी रामकुमारी अपने बेटे श्यामबाबू के साथ असोथर किसी रिश्तेदार के घर जा रही थी। थरियांव थाना क्षेत्र के बहरामपुर रोड पर बाइकों की सीधी भिड़ंत हो गई।
मां बेटे और दूसरी बाइक के सवार योगेंद्र पुत्र बाबूराम निवासी रसूलाबाद थाना थरियांव गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को कानपुर रेफर किया गया।
जोनिहा प्रतिनिधि के अनुसार ललौली थाना क्षेत्र के बेनू गांव निवासी इंद्रपाल का बेटा छोटू बहन के घर जहानाबाद से वापस गांव लौट रहा था। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के शहजादीपुर पुलिया में ट्रक को बाइक से ओेेेवरटेक करते डिवाइडर से टकरा गया। इसके पास हेलमेट नहीं मिला। बिंदकी प्रतिनिधि के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के ललौली रोड निवासी शिवप्रकाश बाइक से थे। छिपाहटी मोहल्ले के पास मवेशी से टकरा कर घायल हो गए। औंग प्रतिनिधि के अनुसार उन्नाव जिले बारासगवर थाना क्षेत्र के लालखेड़ा गांव निवासी रामौतार का बेटा कं हैया आदर्श का इंटर कालेज में कक्षा आठ का छात्र है। उसे स्कूल आते वक्त थाने के सामने बाइक सवार टक्कर मारकर भाग निकला। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के बैदाना गांव निवासी जगदीश सिंह बाइक से घर जा रहे थे। खागा रोड पर किसी वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया। पुलिस को इन सभी के पास हेलमेट नहीं मिला। हुसैनगंज थाने के रंजीतपुर गांव निवासी ओमप्रकाश की पत्नी रूपरानी कस्बे के पास बाइकों की भिड़ंत में घायल हो गई। उन्हें जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया। हथगाम थाने के चकदोस्त मोहम्मदपुर निवासी शैलेंद्र बाइक से गिरकर घायल हुए। इन्हें भी कानपुर रेफर किया गया। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे।