फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्राफा दुकान से चोरों ने उडाया लॉकर

Sun, 06 Mar 2016 10:37 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
विज्ञापन
सर्राफा की दुकान की खेत में मिली सेफ देखते लोग एवं पुलिसकर्मी - फोटो : amar ujala beuro
विज्ञापन
रामगढ़ स्थित सर्राफा की दुकान के पीछे दरवाजे का लगा ताला तोड़कर घुसे चोर शनिवार रात सेफ ही उठा ले गए। सुबह दुकानदार दुकान खोलने पहुंचा तो उसे घटना की जानकारी हुई। सीओ सुभाष अत्री, थानाध्यक्ष अखिलेश मिश्रा एवं डाग स्क्वायड ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। कुछ युवकों को पुलिस पूछताछ के लिए पकड़ लाई है।
विज्ञापन


रामगढ़ कस्बा निवासी विनय कौशल की कस्बे में आयुष ज्वैलर्स के नाम से सर्राफे की दुकान है। रविवार सुबह जब विनय अपनी दुकान खोलने पहुंचे तो दुकान के अंदर का नजारा देखकर दंग रह गए। दुकान के अंदर का सारा सामान बिखरा पड़ा था और सेफ गायब थी। चोर दुकान के पीछे लगे लोहे के गेट एवं लकड़ी के दरवाजे को तोड़कर अंदर घुसे थे। उन्होंने दिबियापुर पुलिस को सूचना दी।

सीओ सुभाष अत्री, दिबियापुर थानाध्यक्ष अखिलेश मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। दुकान से कूछ दूरी पर एक खेत में दुकान की सेफ मिली। इसके अंदर रखा सारा सामान गायब था। मौके पर एक शाल पड़ी मिली। शाल का चोरों से संबंध होने के कारण डाग स्क्वायड बुलाया गया। डाग स्क्वायड ने भी चोरों को खोजने का प्रयास किया। परंतु वह विफल रहा।
विज्ञापन


पीड़ित विनय की तहरीर पर दिबियापुर थाने में चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।  पीड़ित विनय का कहना है कि चांदी एवं सोने के नए एवं पुराने जेवरात, एक कंप्यूटर, प्रिंटर चोरों ने पार कर दिए हैं। इसके साथ ही लगभग एक लाख रुपये कीमत के मोबाइल ऐसेसरीज से भरे दो झोले भी चोरों ने पार कर दिए हैं।

उन्होंने ढाई से तीन लाख रुपये का नुकसान होने की बात कही है। थानाध्यक्ष अखिलेश मिश्रा का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। उन्होंने लगभग 60 हजार रुपये का सामान चोरी होने की बात कही है। उनका कहना है कि चोरी का जल्द ही खुलासा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें