फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहोश कर नाबालिग का अपहरण, दुराचार

Sun, 06 Mar 2016 10:33 PM IST
बंगाणा (ऊना)।
विज्ञापन
rape - फोटो : Demo
विज्ञापन
उपमंडल बंगाणा की एक पंचायत की नाबालिग लड़की को बेहोश करने के बाद अपहृत कर दुराचार करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पीड़िता ने पुलिस थाना बंगाणा में शिकायत दर्ज करवाई कि चार मार्च की रात को वह अपने कमरे में सो रही थी। रात एक बजे के करीब किसी ने उसका दरवाजा खटखटाया। जैसे ही दरवाजा खोला सामने खड़े एक युवक ने उसे कुछ सुंघा दिया और वह बेहोश हो गई। इसके बाद युवक उसे उठाकर ले गया।

पीड़िता ने बताया कि सुबह जब उसे होश आया तो उसने खुद को गांव से कुछ दूरी पर आपत्तिजनक स्थिति में पाया। इसके बाद वह भागकर अपने घर पहुंची और पूरी आपबीती परिजनों को बताई।
विज्ञापन


इसके बाद परिजनों के साथ पीड़िता ने बंगाणा थाना में पहुंचकर पुलिस के समक्ष युवक के खिलाफ शिकायत दी।

बंगाणा के थाना प्रभारी त्रिलोक चंद ने बताया कि लड़की की मेडिकल जांच करवाकर आरोपी युवक के खिलाफ आईपीसी धारा 363, 366 एवं 376 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें