फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे में ट्रैक्टर-ट्राली में जा घुसी जीप, पांच घायल

Fri, 10 Nov 2017 12:20 AM IST
kannauj
विज्ञापन
- ट्रैक्टर-ट्राली में घुसी जीप।  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थानाक्षेत्र के तालग्राम-छिबरामऊ मार्ग पर कोहरे के कारण एक तेज रफ्तार जीप आलू लदी ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से जा घुसी। हादसे मेंएक बच्ची समेत पांच लोग घायल हो गए। घायल बच्ची को तालग्राम सीएचसी से मेडिकल कालेज रिफर किया गया है। 
विज्ञापन



 त्यौर गांव निवासी बह्मपाल (25) पुत्र कंचनलाल पत्नी रेशमा देवी (24), भाभी किरनदेवी (30) पत्नी राजेश, पौत्री वैष्णवी (2) पुत्री मोहित के साथ तिलक समारोह में शामिल होने बुधवार रात मवैया गांव गए थे।

जीप तिलकापुर गांव निवासी बबलू पुत्र मातादीन की थी। गुरुवार सुबह घर लौटते समय बमरौली गांव में तालग्राम-छिबरामऊ मार्ग पर खड़ी उमनेश कुमार की आलू लदी ट्रैक्टर ट्राली चालक को नजर नहीं आई और वह जीप लेकर ट्राली में जा घुसा। हदासे में जीप सवार सभी लोग चुटहिल हो गए। गांव के लोगों ने घायलों का निजी चिकित्सक के यहां प्राथमिक उपचार कराया। जहां
विज्ञापन
विज्ञापन

से बच्ची वैष्णवी की हालत नाजुक होने पर मेडिकल कालेज तिर्वा रिफर किया गया। मौके पर पहुंची यूपी 100 पुलिस ने ग्रामीणों से हादसे की जानकारी ली।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें