फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर रंग में भंग डाला तो खैर नहीं

Fri, 10 Mar 2017 05:23 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
police commisnore - फोटो : File photo
विज्ञापन
होली के रंग बदरंग नहीं हो जाए, इसलिए पुलिस होली पर खास मुस्तैद रहेगी। रंग में भंग डालने वाले हुडदंगियों पर नजर रखने के लिए चप्पे—चप्पे पर पुलिस के जवान तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

जयपुर पुलिस कमिश्नर संजय अग्रवाल ने राजधानी जयपुर में होली एवं धुलण्डी पर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष व्यवस्था की है। पुलिस अधिकारियों को सजग एवं सतर्क होकर कार्य करने के निर्देश दिए हैं। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त महेन्द्र सिंह चौधरी ने बताया कि होली एवं धुलण्डी पर असामाजिक तत्वों की निगरानी एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु शहर में सामान्य नफरी के अलावा कमिश्नरेट द्वारा अतिरिक्त पुलिस जाप्ता पुलिस उपायुक्तों को उपलब्ध कराया गया है।

इसके साथ ही पुलिस उपायुक्त, सहायक पुलिस उपायुक्त, पुलिस निरीक्षक तथा पुलिस उप निरीक्षक/सहायक पुलिस उप निरीक्षक स्तर के अधिकारी तैनात रहेंगे। इनके अलावा कांस्टेबल एवं हैड कांस्टेबल, होमगार्ड एवं आरएसी की कंपनियां व प्लाटून भी होली एवं धुलण्डी पर जिलों को अतिरिक्त उपलब्ध कराये गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें