फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलयुगी मां: 6 महीने की बच्ची को बेचने चली थी, पति को पीटा, बेटे को लेकर भाग गई

Fri, 10 Mar 2017 05:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
विज्ञापन
बेटे को लेकर भाग गई मां - फोटो : DEMO Pics
विज्ञापन
कलयुगी मां ने अपनी छह महीने की बेटी को बेचने की कोशिश की। पति ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की और बेटे को लेकर भाग गई। घटना पंजाब के बठिंडा की है। स्थानीय पुराना थाना रोड पर रहने वाली एक महिला पर उसके पति ने छह माह की बेटी को बेचने के प्रयास का आरोप लगाया है। पति ने ऐसा करने से रोका तो इस पर आरोपी महिला ने उसकी पिटाई कर दी।
विज्ञापन


बाद में वह अपने सात साल के बेटे को साथ लेकर फरार हो गई। पीड़ित पति मनदीप कुमार ने पत्नी शालू रानी के खिलाफ पुलिस को शिकायत देकर इंसाफ की गुहार लगाई है। मनदीप कुमार ने पुलिस को बताया कि वह एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। उसकी शादी करीब आठ साल पहले बाघापुराना निवासी शालू रानी से हुई थी। उनके 3 बच्चे हुए। उनका एक सात वर्षीय बेटा है और छह माह पहले उनके दो जुड़वां बच्चे हुए।

उसने बताया कि वीरवार रात को उसकी पत्नी शालू छह माह की बच्ची को पड़ोस में रहने वाले एक परिवार को यह कहकर दे आई थी कि वह उसे पालने में असमर्थ है। इस बारे में जब मनदीप को पता चला तो वह बच्ची को वापस ले आया और इस पर गुस्साई उसकी पत्नी ने उसकी पिटाई भी की। बाद में सात वर्षीय बच्चे को लेकर फरार हो गई।
विज्ञापन


पीड़ित ने पत्नी शालू रानी से बच्चों की जान का खतरा बताते पुलिस को शिकायत दी है। उसने पत्नी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस बारे में एसपी ऑपरेशन दविंदर सिंह बराड़ का कहना है कि पुलिस को शिकायत मिली है, जांच के बाद ही मामले की सच्चाई सामने आएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें