फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान में मिले असलहे, कोतवाली में हंगामा

Fri, 07 Jul 2017 12:15 AM IST
अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
कोतवाली का घेराव करते व्यापारी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला निझाई के एक हाते में अटैची से मिले बालक के शव को लेकर गुरुवार को हंगामा हुआ। परिजनों की ओर से हत्या का आरोप लगाने पर पुलिस ने व्यापारी नेता और उसके दोनों भाई और पुत्र को हिरासत में ले लिया। खफा व्यापारियों ने कोतवाली का घेराव किया। किसी तरह मामला शांत हुआ तो देर शाम पुलिस ने व्यापारी के घर पर छापेमारी की जहां असलहे मिले हैं।
विज्ञापन


इटावा के नीमरी निवासी छोटू (12)  पुत्र स्व. महेश का शव बुधवार को निझाई के एक हाते में अटैची से मिला था। छोटू निझाई में ही इलेक्ट्रानिक प्रतिष्ठान में काम करता था। जिस हाथे में छोटू का शव मिला वह भी इलेक्ट्रानिक प्रतिष्ठान के मालिक का है। इलेक्ट्रानिक प्रतिष्ठान के मालिक की तहरीर पर पुलिस ने छोटू के साथ काम करने वाले एक बालक और किशोर को हिरासत में ले लिया था। बुधवार देर रात मौके पर पहुंचे छोटू के चाचा शिव मंगल सिंह ने प्रतिष्ठान संचालक उसके दो भाइयों व पुत्र के खिलाफ तहरीर दी। 

प्रतिष्ठान मालिक व्यापार मंडल का नेता है।  इधर, देर शाम पुलिस ने एक व्यापारी कमलकांत वर्मा के घर व बाड़े पर छापा मारा। यहां कारतूस व असलहा बरामद हुआ। एसपी संजीव त्यागी ने बताया कि यह कार्रवाई हिरासत में लिए गए नाबालिगों के आधार पर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें