फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों पर अंधाधुंध फायरिंग, दो की मौत, तीन घायल

Thu, 02 Aug 2018 03:41 AM IST
jalaun
विज्ञापन
घटनास्थल पर एएसपी से जानकारी लेते डीआईजी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
 संदी गांव में अंडरवियर-बनियान पहने बदमाशों ने गांव में घूम-घूमकर ग्रामीणों पर अंधाधुंध फायरिंग की, जिसमें एक महिला समेत दो की जान चली गई। तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में दो की हालत चिंताजनक है। घटना से गांव में दहशत है। पीएसी व कई थानों का फोर्स गांव में तैनात कर दी गई है। पुलिस ने 8-10 संदिग्धों को उठाया है। एसपी अमरेंद्र सिंह का कहना है कि गांव में लूट व चोरी की वारदात नहीं हुई, जिससे जाहिर है कि घटना की वजह रंजिश ही है। जल्द ही मामला स्पष्ट हो जाएगा। गांव में झांसी के डीआईजी ने भी पहुंचकर घटना की जानकारी की।


 आटा थाना क्षेत्र का संदी गांव मंगलवार की रात करीब डेढ़ बजे फायरिंग से गूंज उठा। अंडरवियर-बनियान पहने तीन-चार बदमाशों ने पूरे गांव में घूम-घूम कर ग्रामीणों पर अंधाधुंध गोलियां बरसाईं। गोली लगने से सड़क किनारे शौच के लिए बैठी जयदेवी (50) पत्नी रामपाल श्रीवास, अपने घर के बाहर बरामदे में खाट पर सो रहे आजाद (65)  की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा भूरे उर्फ महेंद्र पाल (25) पुत्र सोबरन, बालाप्रसाद (60) पुत्र बद्री व जीशान (40) पुत्र मुख्तार गंभीर रूप से घायल हो गए। हमले के दौरान जीशान बच्चे को घर के बाहर शौच करा रहा था, जबकि भूरे घर के बाहर चबूतरे पर और बाला अपने घर के बाहर खाट पर लेटे थे। इससे गांव में दहशत फैल गई।  फायरिंग के दौरान लोगों की घरों से निकलने की हिम्मत नहीं हुई। काफी देर बाद जब ग्रामीण अपने घरों से बाहर निकले तो उन्होंने जयदेवी व आजाद को मृत पाया, जबकि भूरे, बाला व जीशान लहूलुहान हालत में तड़पते मिले। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। आटा थाना का फोर्स गांव के लिए रवाना हुआ। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल के लिए रवाना किया, जहां से तीनों को कानपुर रेफर कर दिया गया। वहीं, सुबह गांव में दहशत व तनाव के मद्देनजर एक बटालियन पीएसी व कई थानों की फोर्स लेकर एएसपी सुरेंद्र नाथ तिवारी व सीओ कालपी सुबोध गौतम पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन



पूरा गांव छावनी में तब्दील हो गया। फोरेंसिक टीम भी पहुंची। गांव वाले इस घटना को लेकर इतने सहमे हुए थे कि कुछ भी बता नहीं पा रहे थे। हमले की वजह अभी भी स्पष्ट नहीं हुई है। वहीं, दोपहर में डीआईजी झांसी रेंज सुभाष बघेल व एसपी अमरेंद्र सिंह भी पहुंचे। इसके बाद गांव के कई संदिग्धों को पूछताछ के लिए उठा लिया गया है। फिलहाल पुलिस ने जयदेवी के पति रामपाल श्रीवास की तहरीर पर तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या व हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसपी ने बताया कि दो दिन पहले भी ठीक इसी तरह इसी गांव में एक अधेड़ मकसूद (50) को फायर के छर्रे लगे थे, जिसमें प्रधान के पुत्र समेत पांच लोगों को नामजद किया गया था। लिहाजा उस मामले को भी जांच में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें