ट्रेफिक के बीच सड़क पर दूध की दरिया बह निकली। आसपास के लोग बर्तन व बोतलों में दूध लेने के लिए टूट पड़े।
यह नजारा राजधानी जयपुर के अजमेर रोड पर था। आज दोपहर यहां से सरस डेयरी का दूध टैंकर अजमेर रोड पर 200 फीट बाइपास के नजदीक गांधीपथ पर पलट गया। इसमें भरा दूध सड़क पर बहने लगा। थोड़ी देर में पूरी सड़क पर दूध ही दूध नजर आने लगा।
दूध का टैंकर पलटने की जानकारी जैसे ही आसपास की बस्तियों में लोगों मिली, वे बर्तन और बोतल लेकर घटना स्थल पर आ गए और दूध एकत्र कर ले जाने लगे। इस हादसे से वहां ट्रेफिक जाम के हालात बन गए।
जहां आज दोपहर को सरस डेयरी के दूध से भरा एक कंटेनर अजमेर रोड पर दो सौ फीट बाईपास के पास गांधी पथ पर पलट गया। इससे कंटेनर में भरा सैंकड़ों लीटर दूध निकलकर सड़क पर बहने लग गया। इससे आसपास बस्तियों में रहने वाले लोग बर्तन व बोतलें लेकर दौड़ पड़े और दूध भर-भरकर ले गए।