फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद के बच्चों के यौन शोषण का वीडियो इंटरनेट पर बेचती थी ये कलयुगी मां

Fri, 18 Aug 2017 04:19 PM IST
amarujala.com-presented by: आनंद
विज्ञापन
विज्ञापन
ममता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक मां अपने दो बच्चों का यौन शोषण कर उसके वीडियो को इंटरनेट पर बेचकर लाखों रुपये कमाती थी। घटना का खुलासा उसके पोकेमोन गो अकाउंट से हुआ। जिसके बाद महिला को गिरफ्तार कर लिया गया हैं। घटना अमेरिका के एरिज़ोना के न्यू रिवर इलाके की हैं। यहां 28 साल की केरी हारवुड नाम की महिला अपने ही दो बच्चों का यौन शोषण करवाकर वीडियों बनाती थी और उस वीडियों से लाखों रुपये कमाती थी। 
विज्ञापन


ऐसे हुआ घटना का खुलासा

अंग्रेजी वेबसाइट द सन की खबर के अनुसार आरोपी महिला ने बच्चों के साथ कई बार और कई तरह से यौन शोषण किया था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हारवुड के इस भयानक कृत्य का खुलासा उसके दोस्त ने किया। बताया जा रहा है कि हारवुड के एक दोस्त के पास उसके जीमेल अकाउंट के मेल आईडी और पासवर्ड था जोकि हारवुड के पोकेमोन गो अकांउट से जुड़ा हुआ था। जैसे ही आरोपी महिला के दोस्त ने उसका जी मेल अकाउंट खोला तो इसके सामने दो बच्चों के दर्दनाक यौन शोषण की वीडियो सामने आ गई, जिसके बाद इस घटना का खुलासा हुआ। 

 
विज्ञापन

पांच बार किया यौन शोषण

हारवुड के दोस्त ने यह भी कहा कि हारवुड के जी मेल पर कुछ पैसों के लेनदेन की भी एंट्री मौजूद थी। जिसके बाद पुलिस ने हारवुड के घर की जांच शुरू की और उसको गिरफ्तार किया। पुलिस के सामने अपना गुनाह कबूलते हुए हारवुड के स्वीकार किया कि उसने पांच बार छोटे बच्चों का यौन शोषण किया और वीडियो बनाया।

हारवुड ने बताया कि उसके स्नैपचेट पर एक व्यक्ति मिला जिसने बच्चों का यौन शोषण करवाने के लिए उसको लाखों रुपये का ऑफर दिया। उसने बताया कि पैसों की जरूर के चलते मैने उस व्यक्ति को पांच से छह वीडियो बनाकर भेजी। फिलहाल हारवुड को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और आगे की पूछताछ करने में जुट गई हैं। 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें