फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति गिर गया ट्रेन से पत्नी को नहीं चला पता, RPF से मांगी मदद

Mon, 04 Apr 2016 07:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रविवार दोपहर को शकूरबस्ती वाली शटल से पति-पत्नी दिल्ली जा रहे थे कि बडख़ल पुल के पास पति  अचानक चलती ट्रेन से गिर गया। लेकिन पत्नि को इसका पता नहीं चला। कुछ देर बाद वह  पति को ढूंढने लगी लेकिन कुछ पता नहीं चला। पती को खोजने के लिए पत्नी ने तुगलकाबाद में उतर कर आरपीएफ से मदद मांगी। आरपीएफ ने फरीदाबाद को मैसेज भेजकर उसकी तलाश कराई। बाद में पता चला कि पति घायल अवस्था में बीके अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन


नेहरु कॉलोनी निवासी प्रमोद कुमार, पत्नि सोमवती के साथ 1:36 बजे दिल्ली सदर बाजार शकूरबस्ती जाने वाली शटल से जा रहे थे। बताया गया कि गेट पर काफी भीड़ थी तो प्रमोद ने सोमवती को तो अंदर कर दिया, लेकिन खुद गेट पर खड़ा रहा। ट्रेन जब बडख़ल रेलवे ब्रिज के पास से गुजर रही थी तो अचानक प्रमोद ट्रेन से गिर गया।

करीब 4 मिनट बाद सोमवती को इस बारे में पता चला। जिसके बाद ट्रेन में चीख पुकार शुरू हो गई। तुगलकाबाद स्टेशन पर उतर कर सोमवती ने आरपीएफ को इस संबंध में बताया। आरपीएफ  ने जीआरपी फरीदाबाद और आरपीएफ को सूचना दी। उसके बाद रेलवे ट्रैक के किनारे उसकी तलाश शुरू हुई। संदेह पर आरपीएफ बीके अस्पताल पहुंची तो पता चला कि प्रमोद यहां भर्ती है।
विज्ञापन


प्रमोद ने बताया कि वह गिरने के बाद खुद हिम्मत करके उठा और ऑटो पकड़कर बीके अस्पताल में भर्ती हो गया। प्रमोद के पसलियों में काफी चोट आई है। जिसके चलते उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें