फर्जी बैंक कर्मी बनकर क्रेडिट कार्ड से ऑन लाइन धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आर्थिक अपराध शाखा की जांच रिपोर्ट के बाद डीएलएफ फे स वन थाना पुलिस अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।
जानकारी के अनुसार बलजीत सिंह डीएलएफ फेज-1 में रहते हैं। पुलिस को दी गई शिकायत में उन्होंने बताया है कि बीते दिनों उनके खाते से 75 हजार रूपए दो बार में निकाले गए। अपनी शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया है कि किसी व्यक्ति ने उनके क्रेडिट कार्ड के जरिए 5 दिसंबर को एसबीआई बैंक के खाते 50 हजार और एक्सिस बैंक में 25 हजार रूपए का ट्रांजैक्सन किया।
पीड़ित के मोबाइल पर आए मैसेज के बाद इसकी जानकारी हुई। मैसेज मिलते ही पीड़ित के होश उड़ गए। उसने तत्काल पुलिस को इसकी शिकायत दी। शिकायत मिलने पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया।