फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां को था कैंसर होने का डर, बेटी को खत्म करने के बाद ट्रेन के आगे कूदी

Fri, 13 Jan 2017 03:32 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
कोलकाता के ईछापुर में एक महिला को कैंसर का शक हुआ तो उसने अपने बच्चे और खुद को खत्म कर दिया। रेलवे में अधिकारी सुबीर चक्रवर्ती की पत्नी लक्ष्मी चक्रवर्ती (41) को ब्रेस्ट में दर्द और स्वेलिंग महसूस हुई। जांच में ब्रेस्ट कैंसर होने का शक जाहिर हुआ तो वह बहुत घबरा गई।
विज्ञापन


लक्ष्मी ने घबराहट में कथित तौर पर अपनी बेटी दिया को तालाब में फेंक दिया। इसके बाद जब मां से उसकी बेटी को लेकर सवाल किए गए तो वह कुछ बता नहीं पा रही थी। लेकिन सख्ती की जाने पर वह खुद भी घर से गायब हो गई।
Trending Videos
विज्ञापन

ट्रेन के ट्रैक पर मिला शव

बेटी को मारने के बाद डिप्रेशन में रहने वाली लक्ष्मी आत्महत्या करने के लिए निकल पड़ी। उसने खुद को ट्रेन आगे कूद कर खत्म किया। परिजनों को बाद में उसका शव ट्रेन के ट्रैक पर पड़ा मिला। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक लक्ष्मी को स्वेलिंग और दर्द की दिक्कत 2013 से थी, जिसका इलाज भी चल रहा था।

​परिजनों ने बताया कि लक्ष्मी को आए दिन इस बात का गम रहता था कि वह कैंसर की शिकार तो नहीं है। हालांकि, डॉक्टरों ने उसे कई बार समझाने की कोशिश की, लेकिन वह इसकी वजह से अक्सर डिप्रेशन में रहा करती थी। लक्ष्मी के भाई ने कहा कि हमे जरा भी अंदाजा नहीं था कि वह इस तरह का कदम भी उठा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें