फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शॉर्प शूटरों ने नामी डॉक्टर को गोलियों से भूना, पुलिस को रंगदारी का शक

Fri, 13 Jan 2017 11:41 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में एक नामी डॉक्टर के कत्ल से सनसनी फैल गई। शॉर्प शूटरों ने जीवन ज्योति हॉस्पिटल के संचालक और लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. ए. के. बंसल को बदमाशों ने गोलियों से भून दिया। इस हमले में उनके सिर में गोली लगने से मौत हुई है। गुरुवार को बंसल अपने चैंबर में मरीजों को देख रहे थे, तभी कुछ बदमाश आए और उनके ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे। फायरिंग करने के बाद बदमाश हॉस्पिटल के पीछे के रास्ते से फरार हो गए।
विज्ञापन


खबर मिलते ही आला अधिकारियों समेत शहर के तमाम डॉक्टर हॉस्पिटल पहुंच गए। एसटीएफ और क्राइम ब्रांच ने जांच शुरू कर दी। डॉक्टर के भाई प्रवीण बंसल की तहरीर पर कीडगंज थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस लिखा गया है। डीएम के आदेश पर डॉक्टरों की एक टीम बनाकर डॉक्टर बंसल के शव का पोस्टमार्टम किया गया।

बता दें कि घटना गुरुवार देर शाम करीब पौने सात बजे की है जब बंसल कुछ ही देर पहले अपने चैंबर में आए थे। वह मरीजों को देख रहे थे तभी एक बदमाश दरवाजा खोलकर चैंबर में घुसा और बेहद करीब से डॉक्टर के सिर पर पिस्टल से फायर कर दिए। सिर में गोलियां धंसने पर खून से लथपथ डॉ.बंसल कुर्सी पर लुढ़क गए। फायरिंग से हॉस्पिटल में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

 
Trending Videos

गोलियां किसी शार्प शूटर ने मारी

कुछ देर बाद कर्मचारी और डॉक्टर जुटे तो डॉ.बंसल को उठाकर ऑपरेशन थिएटर में ले जाया गया। शहर के कई नामचीन सर्जन उनके सिर से गोलियां निकालकर ब्लीडिंग रोकने की कोशिश में जुट गए। लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। डॉ.बंसल से जुड़े विवादों और उनसे दुश्मनी रखने वाले लोगों की छानबीन की जा रही है।

वारदात के तरीके से तय है कि गोलियां किसी शार्प शूटर ने मारी हैं। फिलहाल अनुमान है कि किसी गिरोह को सुपारी देकर ड़ॉ.बंसल का कत्ल कराया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को मोटी रंगदारी की मांग का शक

- फोटो : DEMO Pics
डॉ.एके बंसल और उनकी पत्नी डॉ.वंदना बंसल कई हॉस्पिटल का संचालन करते थे। करोड़ो रुपये की मिल्कियत है जिससे उन पर अपराधियों की नजर रही है। एक एंगल यह है कि मोटी रंगदारी देने से इनकार पर किसी अपराधी गिरोह ने यह वारदात की।

डॉ.बंसल का सीतापुर में महर्षि विश्वविद्यालय को लेकर कुछ लोगों से कई करोड़ रुपये का विवाद बना था। उन्होंने छह लोगों पर केस भी दर्ज कराया था। कत्ल के पीछे इस विवाद पर उन्हें कई बार मरीजों के तीमारदारों से भी धमकी मिली थी। यह पहलू है तो कमजोर मगर इस पर भी छानबीन की जा रही है।
देखें वीडियो 
​
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें