इलाहाबाद विश्वविद्यालय की एक छात्रा फेसबुक दोस्त के चंगुल में फंस गई। दगाबाज दोस्त छात्रा को फोनकर दस लाख रुपये की मांग कर रहा है। रकम न देने पर छात्रा की अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा है।
पहले तो छात्रा ने दोस्ती का हवाला देकर फेसबुक दोस्त से मिन्नत की लेकिन बात नहीं बनी। तब परेशान छात्रा ने इस बारे में घरवालों को बताया। छात्रा के भाई ने कर्नलगंज थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।
नैनी के रहने वाले एक कारोबारी की बेटी इलाहाबाद विश्वविद्यालय की छात्रा है। छात्रा की फेसबुक पर झारखंड में बोकारो सिटी के राहुल रंजन झा से दोस्ती हो गई।
वह दिल्ली में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करता था। एक बार फेसबुक पर दोनों की मुलाकात के बाद गहरी दोस्ती हो गई। राहुल अक्सर उससे मिलने शहर आया करता था।