फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकल पर नकेल कसी तो पीट दिया परीक्षा अधीक्षक, यहां जानिए पूरा मामला

Sun, 11 Mar 2018 12:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पांवटा साहिब (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल शिक्षा बोर्ड की परीक्षा में नकल पर नकेल कसी तो परीक्षा अधीक्षक की पीटाई कर दी। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड परीक्षाओं में नकल पर नकेल कसी तो कुछ अभिभावकों और छात्रों ने परीक्षा अधीक्षक की बुरी तरह पिटाई कर दी। 

विज्ञापन


परीक्षा अधीक्षक के सिर, बाजू और टांगों में गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें उपचार के लिए पांवटा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने एक आरोपी जोगिया राम और अन्य पर आईपीसी की धारा - 341 323, 504 व 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

Trending Videos
विज्ञापन

अपने कमरे की ओर जाते समय किया हमला

पुलिस के अनुसार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चांदनी में तैनात परीक्षा अधीक्षक इंद्रजीत पर शुक्रवार रात जानलेवा हमला हुआ है। इंद्रजीत हमीरपुर जिला से हैं। परीक्षा के दौरान इंद्रजीत ने परीक्षार्थियों को नकल नहीं करने के सख्त निर्देश दिए थे।

परीक्षा में सख्ती बरतने पर शुक्रवार रात अपने कमरे की ओर जाते वक्त कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया और लात-घूंसों से पिटाई कर डाली। सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस की सहायता से उन्हें पांवटा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।

एसएमओ पांवटा डॉ. कमाल पाशा ने कहा कि इंद्रजीत के सिर पर टांके लगे हैं। उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने बताया कि राजबन पुलिस चौकी में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें