फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने पत्नी की हत्या कर शव ठिकाने लगाने के लिए बनाया ये प्लान, हुआ कुछ ऐसा कि खुल गया राज

Sun, 11 Mar 2018 09:06 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
कर्मचारी ने देखी थी लाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में गढ़ी चांदनी में शुक्रवार की देर रात एक व्यक्ति पत्नी की हत्या कर उसका शव कब्रिस्तान में ठिकाने लगाने की नीयत से दफ्न करने अपने चार साथियों के साथ आया। तभी वहां काम करने वाला कर्मचारी पहुंच गया। 
विज्ञापन


कर्मचारी को देखते ही सभी वहां से भाग निकले। वहीं शव मिलने की सूचना पाते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम और डाग स्क्वॉयड भी मौके पर पहुंचा। शव महिला का है। शव बक्से में रखा मिला है। 

गढ़ी चांदनी निवासी हारून पर आरोप है कि उसने अपनी पत्नी शबनम की हत्या कर शव अबु उलाह दरगाह की कब्रिस्तान पर शुक्रवार की देर बक्से अंदर रखा दफ्न करने की नीयत से वहां पहुंचा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कब्रिस्तान पर मिली लाश - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक ये लोग शव को ठिकाने लगाने की कोशिश में थे। तभी कब्रिस्तान पर काम करने वाला एक कर्मचारी वहां पहुंच गया। कर्मचारी को देखकर लोग भाग निकले। कर्मचारी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। 

पुलिस मौके पर पहुंची तो बक्सा खोला। उसमें शबनम का शव मिला। उसके कपड़े भी पुलिस को मिले हैं। पुलिस ने लोगों से पूछताछ की तो महिला की शिनाख्त हो गई और सारे राज खुल गए। 

मौके पर पहुंचे एसपी सिटी ने फॉरेंसिक टीम और डाग स्क्वॉयड को भी पहुंची। टीम ने जांच पड़ताल की। आरोपी हारून फरार है। पुलिस की तलाश कर रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें