फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगलूरु: कैश वैन सहित 1 करोड़ 37 लाख लेकर फरार होने वाला ड्राइवर गिरफ्तार

Tue, 29 Nov 2016 01:18 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
आरोपी ड्राइवर और उसकी पत्नी - फोटो : ANI
विज्ञापन
बंगलूरु में कैश वैन सहित 1 करोड़ 37 लाख लेकर फरार हुए ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना बेंगलूरु के केजी रोड की है, जहां बैंक ऑफ वडोदा का कैश लेकर जा रहा आरोपी ड्राइवर बीच में ही गायब हो गया था।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को पकड़ने से पहले उसकी पत्नी को करीब 80 लाख की नकदी के साथ गिरफ्तार किया था। ये ड्राइवर सुरक्षा एजेंसी लॉजी के लिए काम करता था।
  #UPDATE: Dominic, ATM cash van driver who fled with Rs 1 crore 37 lakhs on Nov 23 has been arrested from KR Puram in Bengaluru pic.twitter.com/5oI0brZGCv — ANI (@ANI_news) November 29, 2016
विज्ञापन

असम में किया गया कैश वैन पर हमला

चोर - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नोटबंदी का ऐलान के बाद अब तक नए नोटों के लिए अफरा-तफरी मची हुई है और देश के कई हिस्सों में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। बेंगलूरु से पहले भी असम में कैश वैन पर हमला किया गया था जिसमें एक की मौत हो गई थी और बदमाश कैश लेकर फरार हो गए थे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें