शराब की तस्करी करने वालों पर पुलिस का चाबुक चला है। पुलिस ने सिकरारा क्षेत्र के गनापुर निवासी शराब तस्कर राजेश जायसवाल गुड्डू जायसवाल को शराब माफिया (डी) गैंग का सरगना चिह्नित किया है। गुड्डू को पुलिस कई बार जेल भेज चुकी है। गैंग में चार सदस्यों के नाम शामिल हैं, जिसमें कुछ सत्ताधारी दल के नेताओं से जुड़े लोग भी शामिल हैं।
जिले में नकली शराब बनाने और तस्करी की शराब लोगों को बेचने वाले 25 लोगों में जफराबाद थाना क्षेत्र के भुआला पट्टी निवासी मुन्ना पटेल, मड़ियाहूं के उंचनीकला निवासी अजय सिंह, सराय ख्वाजा के जेठपुरा निवासी हरिवंश यादव, तेज बहादुर यादव, खेतासराय भदैला निवासी प्रदीप सिंह, खेतासराय निवासी बृजेश यादव, डोभी निवासी पतिराम यादव, जग प्रसाद, लवायन निवासी मधुबन यादव, शाहपुर निवासी भीम यादव, शाहगंज निवासी टीटू यादव, शाहगंज पक्खन निवासी अनिल यादव, बरसठी के आलमगंज निवासी बंटी सिंह, पवन सिंह, सुजानगंज के रसिकापुर निवासी विनय सिंह, रया निवासी राम इकबाल यादव, बदलापुर के मुखलिसपुर नेवादा निवासी छोटे यादव, सिकरारा के गनापुर निवासी राजेश जायसवाल गुड्डू, शेरवा निवासी वकील यादव, चंदवक के हिशामपुर निवासी इंद्रजीत सिंह, बरसठी के उत्तरी मखदूमपुर निवासी वीर बहादुर सिंह पिंटू, मुंगरा बादशाहपुर के रामपुर सुरजाका निवासी काशीराम हरिजन, जलालपुर के लोहगाजर निवासी शिवपूजन सिंह, गुड्डू सिंह, पुच्चू सिंह के नाम शामिल हैं।