फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीरकपुर में शादी का झांसा देकर युवती से रेप, गर्भवती

Tue, 29 Mar 2016 09:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जीरकपुर
विज्ञापन
रेप - फोटो : demo pic
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर युवती से रेप करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन


जांच अधिकारी एएसआई हरजीत सिंह ने बताया कि वीआईपी रोड स्थित एक सोसाइटी में 24 वर्षीय लड़की किराये पर रहती है। वह यहां पढ़ाई करने आई है। शिकायत में लड़की ने बताया कि उसकी मुलाकात रजत भारद्वाज निवासी रोपड़ से हुई। जान पहचान होने के बाद आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसको अपने साथ फ्लैट में रख लिया।

जब वह गर्भवती हो गई तो वह 27 फरवरी को अपनी मां के बीमार होने का बहाना बनाकर भाग गया। इसके बाद उसने फोन स्विच ऑफ कर लिया। कई दिनों बाद जब रजत से संपर्क हुआ तो वह जान से मारने की धमकी देने लगा। लड़की ने बताया कि 15 दिन वह उसके साथ रही। आरोप है कि इस दौरान उसने कई बार रेप किया। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें