फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएमयू : जेएन मेडिकल कॉलेज में महिला ड्रेस चेंजिंग रूम में मोबाइल से बना रहा था वीडियो, मचा हड़कंप

Sun, 14 Oct 2018 05:30 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जेएन मेडिकल कॉलेज के ओटी कांपलेक्स स्थित महिला ड्रेस चेंजिंग रूम का कोई मोबाइल से वीडियो बना रहा था। महिला डॉक्टरों द्वारा इस मामले की शिकायत के बाद मेडिकल कॉलेज में हड़कंप की स्थिति है। शर्मनाक घटना प्रकाश में आने के बाद जूनियर डॉक्टर एवं पैरा मेडिकल स्टाफ बेहद खफा हैं। आननफानन में ओटी कांपलेक्स की छत पर चल रही कैंटीन को बंद कर उसका लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है। सिक्योरिटी आफिसर को एफआईआर कराने का निर्देश दिया गया है। तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर तीन दिन में रिपोर्ट मांगी गयी है।

विज्ञापन


ओटी कांपलेक्स स्थित महिला ड्रेस चेंजिंग रूम ही छत में छेद है। छत पर छेद के समीप ही कैंटीन है। दो रोज पहले ड्रेस चेंज करने पहुंची एक महिला कर्मी को छेद के अंदर एक हाथ और उसमें मोबाइल दिखा। कोई आदमी छत पर बैठकर वीडियो बना रहा था। महिला कर्मी ने इसकी सूचना साथियों को दी। उसके बाद से हड़कंप की स्थिति है। इस शर्मनाक घटना से भयभीत महिला चिकित्सकों ने इसकी शिकायत जेएन मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल से की।

 प्रिंसिपल प्रो. एससी शर्मा ने कैंटीन बंद कर उसका लाइसेंस निरस्त कर दिया है। सिक्योरिटी ऑफिसर को इस मामले में एफआईआर कराने को निर्देशित किया गया है। इसके साथ ही तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर तीन दिन में रिपोर्ट देने को कहा गया है। प्रो. शर्मा का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने एवं साक्ष्य मिलने के बाद संबंधित लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


जूनियर डॉक्टरों ने दी स्ट्राइक की चेतावनी

शनिवार को आरडीए की जीबीएम के बाद अध्यक्ष डॉ. अब्दुल्लाह आजमी ने स्ट्राइक की चेतावनी दी है। उन्होंने बताया कि ओटी कांपलेक्स में सोमवार से उस समय तक काम नहीं होगा, जब तक अलग फीमेल ड्रेस चेंजिंग रूम नहीं मिल जाता। इसके साथ ही डॉक्टरों ने कैंटीन वर्कर एवं ओटी कांपलेक्स इंचार्ज के खिलाफ एफआईआर की मांग की है। डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल एवं अधीक्षक से स्पष्टीकरण के साथ माफी मांगने की मांग की है। डॉ. अब्दुल्लाह आजमी ने बताया कि फीमेल चेंजिंग रूम में रेजीडेंट डॉक्टर एवं पैरा मेडिकल स्टाफ कपड़े चेंज करने जाते हैं। घटना प्रकाश में आने के बाद सभी भयभीत एवं तनाव में हैं।  

कैंटीन कर्मियों के मोबाइल की चेकिंग

मामला प्रकाश में आने के बाद जेएन मेडिकल कॉलेज प्रशासन द्वारा कैंटीन में कार्य करने वाले कर्मचारियों के मोबाइल की चेकिंग कराई गई। हालांकि किसी भी कर्मचारी के मोबाइल में किसी तरह का आपत्तिजनक वीडियो नहीं मिला है। अब देखना है कि जांच कमेटी की रिपोर्ट में सच्चाई सामने आ पाती है या नहीं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें