तिहाड़ जेल में बंद अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन को जान से मारने की धमकी मिली है। दाऊद इब्राहिम के गुर्गे छोटा शकील ने तिहाड़ जेल के अधिकारी के फोन पर मैसेज कर उसे मारने की धमकी दी है।
हालांकि तिहाड़ प्रशासन ने इसे पुराना मामला बताया है। जिसकी जांच दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल कर रही है। स्पेशल सेल ने इस मामले में जेल के एक अधिकारी से पूछताछ की है।
पुलिस सूत्रों का कहना है कि पिछले वर्ष 24 नवंबर को तिहाड़ के लॉ ऑफिसर सुनील गुप्ता के मोबाइल पर छोटा शकील के मोबाइल नंबर से एक मैसेज आया। इसमें कहा गया था कि छोटा राजन को कब तक बचाओगे, उसे जल्द ही मार दिया जाएगा।