फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कप्तान साहब! ये पब्लिक है...सब जानती है

Mon, 05 Jun 2017 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो गाजियाबाद
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दो दिन पहले एंबुलेंस चालक को चाकू मारकर उससे लूट की कोशिश करने वाले जिन तीन बदमाशों को पब्लिक ने मौके से ही दबोचकर पुलिस के हवाले किया था, सोमवार को उनकी गिरफ्तारी दिखाकर पुलिस अपनी पीठ थपथपाती दिखी।
विज्ञापन


शनिवार को मौके से ही पकडे़ गए बदमाशों की गिरफ्तारी पुलिस ने रविवार को दिखाई और फिर सोमवार को प्रेसवार्ता कर वाहवाही लूटी।दरअसल, शनिवार सुबह सीमापुरी बार्डर निवासी मोहम्मद रियाज (40) से बाइक सवार तीन बदमाशों ने लिंक रोड थाने की औद्योगिक क्षेत्र चौकी के पास लूट की कोशिश की।

विरोध करने पर बदमाशों उनको चाकू मार दिया। इसी दौरान लोगों ने तीनों बदमाशों को घेरकर पकड़ा लिया और पुलिस को सौंप दिया। तीसरे दिन सोमवार को प्रेसवार्ता कर एसपी सिटी आकाश तोमर ने बताया कि महाराजपुर चौकी इंचार्ज ने छह कांस्टेबलों के साथ मिलकर रविवार को आरोपियों को पकड़ा।
विज्ञापन


एसपी सिटी आकाश तोमर ने बताया कि बदमाशों की पहचान अरमान, करीमुद्दीन और अरशद निवासी जाफराबाद दिल्ली के रूप में हुई है। तीनों बदमाश गोलीमार गैंग के सदस्य हैं। वे दिल्ली के सनलाइट कालोनी, मुखर्जी नगर और कश्मीरी गेट में लूटपाट दो दर्जन से अधिक घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं।

बरामद बाइक दिल्ली के आईपी पार्क के पास से तीनों ने कुछ दिन पहले लूटी थी। लूट का विरोध करने पर युवक को गोली मार दी थी। कुछ दिन पहले उन्होंने कश्मीरी गेट इलाके में लूटपाट के दौरान एक युवक को गोली मार दी थी। उनके पास से तमंचा, कारतूस और दो चाकू बरामद किए गए हैं।

नशे की लत और गर्लफ्रेंड के खर्च के लिए करते थे लूट
एसपी सिटी ने बताया कि तीनों बदमाशों की उम्र 18-19 साल के बीच है। अरमान और करीमुद्दीन पहले भी दिल्ली में जेल जा चुके हैं। तीनों को स्मैक पीने की लत है। स्मैक खरीदने के लिए वे लूट को अंजाम देते हैं। अरमान की गर्लफ्रेंड भी है। उसका खर्च उठाने के लिए वह लूट करता था।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस ने की पूछताछ
रविवार को दिल्ली पुलिस की टीम भी बदमाशों से पूछताछ करने पहुंची। एसपी सिटी के अनुसार बदमाश दिल्ली में ही करीब दो दर्जन से अधिक वारदात कर चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें