मवई के अनंदी पुरवा के मजरे बिहारा में स्थित अयोध्या के बड़ी छावनी की जमीन के विवाद में रामजानकी मंदिर के पुजारी पर सोमवार सुबह चार लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसमें पुजारी गंभीर रूप से घायल हो गया।
उसे सीएचसी लाया गया। जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस मामले में पुजारी ने चारों हमलावरों के खिलाफ मवई थाने में तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
मवई थाना क्षेत्र के अनंदी पुरवा के मजरे बिहारा के रहने वाले शोभनाथ द्विवेदी ने बताया कि वह इसी गांव में स्थित रामजानकी मंदिर में पुजारी हैं। शोभनाथ के मुताबिक, अयोध्या में स्थित बड़ी छावनी की जमीन उनके गांव में है।
इसी जमीन को लेकर गांव के कुछ लोगों से उसकी रंजिश चल रही थी। पुजारी ने बताया कि सोमवार की भोर उसी जमीन में बनी फु लवारी में जिससे उसकी रंजिश चल रही थी, उस व्यक्ति के मवेशी फुलवारी में घुस आए और पौधों का नुकसान कर दिए, जब वह मवेशियों को भगा रहे थे।
इसी बात को लेकर जिनके मवेशी थे वह व्यक्ति उनसे भिड़ गया और उसने अपने तीन साथियों को बुला लिया। सभी ने मिलकर शोभनाथ (60) पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया।
पुजारी को सीएचसी लाया गया। जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस मामले में पुजारी शोभनाथ ने थाना मवई में चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।