फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन तार से हादसा, युवक का सिर धड़ से कटा

Fri, 02 Dec 2016 11:08 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
शव
विज्ञापन
सूदीपुर गांव में बृहस्पतिवार रात शौच के लिए निकले युवक पर हाई वोल्टेज तार टूट कर गिर गया। तार से उसका सिर कटकर अलग हो गया। जबकि हाई वोल्टेज करंट से उसका धड़ झुलस गया। इस बारे में परिजनों को गांव के लोगों के माध्यम से शुक्रवार सुबह जानकारी हुई। गांव के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।  पीड़ित परिवार की ओर से अभी तहरीर नहीं दी गई है। 
विज्ञापन

 
बताया जा रहा कि गांव के प्रमोद कुमार विश्वकर्मा रात करीब 11 बजे शौच के लिए पश्चिम सिवान में गए थे। इसी दौरान खेत से गुजरा 11 हजार वोल्टेज का तार उसके ऊपर टूट कर गिर गया। हादसे में तार से सिर कटकर अलग हो गया जबकि धड़ झुलस गया। शुक्रवार भोर में प्रमोद को घर में न पाकर लोग परेशान थे। सुबह गन्ना काटने खेत में जा रहे गांव के लोगों ने प्रमोद को मृत हालत में देखकर शोर मचाना शुरू कर दिया। गांव के लोग घटना स्थल की ओर भागे।

शव के हालात देखकर लोग स्तब्ध रह गए। लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव वालों की माने तो बिजली के तार पुराने व ढीले होने से यह हादसा हुआ। इस संबंध में जेई मोहम्मद सलमान ने बताया कि घटनास्थल पर तार से छेड़छाड़ की गई है। मामले की जांच की जा  रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें