फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाकुओं से गोदकर बीडीसी सदस्य की हत्या

Sat, 13 May 2017 12:33 AM IST
अमर उजाला जालौन
विज्ञापन
बीडीसी सदस्‍य के घ्‍ार लगी भ्‍ाीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चाकुओं से गोदकर बीडीसी सदस्य की हत्या कर दी गई। शव लाडउपुर स्थित नहर में मिला। हत्यारों ने बीडीसी सदस्य की आंख गोद डाली और उसका कान भी काट ले गए। घटनास्थल के पास ही पुल पर मृतक की बाइक भी मिली है। परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार छौना गांव के बीडीसी सदस्य अमर  सिंह  (55) पुत्र प्रभुदयाल गुरुवार की शाम गांव के पास ही स्थित नाबार गांव में अपने साले सुशील के बेटे अंशू की शादी समारोह में गए थे। देर रात घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। शुक्रवार की सुबह नाबार और छौना के बीच लाडउपुर नहर में अमर सिंह का लहूलुहान शव मिला। शरीर पर चाकुओं के कई घाव थे।

आंखें गुदी हुई थीं और कान भी कटा था। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। पुलिस भी आ गई। नहर से करीब दो किलोमीटर दूर पुल पर अमर सिंह की बाइक भी मिली, जिसमें चाबी लगी हुई थी। उनके कपड़ों से पुलिस को करीब आठ सौ रुपये भी मिले हैं। पुलिस का कहना है कि हत्या गुरुवार की देर रात की गई है। बड़े बेटे राहुल ने किसी रंजिश से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें