फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के बाहर खेल रही चार साल की बच्ची से रेप की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार

Sun, 15 Jul 2018 01:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम से दुराचार की कोशिश का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी धर्मेंद्र (45) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मूलरूप से बिहार के नवादा जिले का रहने वाला है। आरोपी के खिलाफ सेक्टर-36 थाना पुलिस ने आईपीसी की धारा 376एबी, 511, 323 और पॉक्सो एक्ट की धारा 6 और 18 के तहत केस दर्ज कर उसे जिला अदालत में पेश कर एक दिन के लिए पुलिस रिमांड में लिया है।  
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार दोपहर करीब 12.30 बजे शहर निवासी एक 4 साल की मासूम घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान आरोपी धर्मेंद्र वहां आया और मौका देखकर उसकी बाजू पकड़कर उसे जबरन सुनसान एरिया में ले गया। आरोप हैं कि आरोपी ने उसकी पिटाई भी की। इससे पहले कि आरोपी गलत हरकत करता कि उससे पहले ही मासूम बच्ची जोर-जोर से रोने लगी। इस पर वहां आस-पास के लोग जमा हो गए।

पीड़ित की मां भी तुरंत वहां पहुंच गई और लोगों ने आरोपी के चंगुल से बच्ची को छुड़वाकर उसे दबोच लिया। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद आरोपी को थाने ले गई। पुलिस को जांच में एक सीसीटीवी फुटेज हाथ लगा। इसमें आरोपी मासूम को उसकी बाजू पकड़कर ले जाते हुए साफ दिखाई दे रहा था। पुलिस के अनुसार आरोपी शराब का आदी है। 
विज्ञापन


नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार
नाबालिग का रास्ता रोक जबरन उसका हाथ पकड़ दोस्ती करने के लिए दबाव डालने के आरोपी को सेक्टर-36 थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान मूलरूप से बिहार के अररिया निवासी मोहम्मद सलमान के तौर पर हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 354 और 12 पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को जिला अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें