फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षाकर्मी को गन प्वाइंट पर लिया, ATM तोड़ा, लूट ले गए 10 लाख

Sun, 17 Jul 2016 05:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
atm - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पांच लुटेरों ने सिक्योरिटी गार्ड को गन प्वाइंट पर लिया और एटीएम तोड़कर लूट ले गए दस लाख 90 हजार आठ सौ रुपये। यह घटना फिरोजपुर-फाजिल्का जीटी रोड स्थित गांव खाईफेमीकी स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम मशीन में रविवार सुबह लगभग साढ़े चार बजे घटी। उधर, सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए और एटीएम मशीन के कैबिन में लगे सीसीटीवी कैमरे से फुटेज ली।
विज्ञापन


बैंक की मैनेजर शारिता ने बताया कि एटीएम मशीन में दस लाख 90 हजार आठ सौ रुपये थे। इस घटना की जानकारी उन्हें रविवार सुबह मिली। उसी समय पुलिस को सूचित किया। एटीएम मशीन की देख-रेख कर रहे सुरक्षा गार्ड शमशेर सिंह की जगह उसका भाई बलदेव सिंह ड्यूटी कर रहा था।

बलदेव सिंह ने बताया कि सुबह लगभग साढ़े चार बजे पांच लोग एटीएम मशीन में पैसे निकलवाने के लिए आए। उसी समय एक व्यक्ति ने उसकी कनपटी पर पिस्तौल तान दी और एटीएम मशीन तोड़ कर उसमें से दस लाख 90 हजार आठ सौ रुपये निकाल कर ले गए।
विज्ञापन


उधर, डीएसपी पलविंदर सिंह संधू व सीआईए स्टाफ के इंचार्ज किक्कर सिंह ने बताया कि एटीएम मशीन में लगे सीसीटीवी कैमरे से फुटेज लिए हैं। फुटेज में लुटेरों के पास तेजधार हथियार नजर आ रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही लुटेरों का सुराग लगा लिया जाएगा। खोजी कुत्तों कबव्मद्द से काफी दूर तक लुटेरों का सुराग लगाने का प्रयास किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें