फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीहर से नहीं आई पत्नी तो युवक ने खुदकुशी की

Fri, 17 Mar 2017 08:14 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 झोटवाड़ा के नांगल जैसा बोहरा में अपनी पत्नी के पीहर से वापिस नहीं आने और ससुराल वालों द्वारा लगातार परेशान करने से अवसाद में आकर गुरुवार देर रात को एक युवक ने घर में फांसी का फंदा लगा जान दे दी।
विज्ञापन


 शुक्रवार सुबह परिजनों ने युवक को  फंदे से लटकता हुआ देखकर करधनी थाने में सूचना दी। तब पुलिस मौके पर पहुंची। करधनी थाना पुलिस ने युवक के कमरे से एक सुसाइड नोट बरामद किया है, जिसमें ससुराल वालों द्वारा परेशान करने व अपनी पत्नी के पीहर से वापिस नहीं आने को कारण परेशान होकर खुदकुशी करने की बात कही है।
पुलिस ने बताया कि नांगर जैसा बोहरा निवासी 26 वर्षीय अजय सैन की करीब एक साल पहले शादी हुई थी। अजय सैलून का काम करता था। शादी के कुछ दिनों बाद ही अजय की पत्नी पीहर चली गई  तथा जब अजय वापिस लेने गया तो उसने आने से मना कर दिया। इससे अजय मानसिक अवसाद में आ गया। 
विज्ञापन


स्थानीय लोगों के अनुसार ससुराल वाले उसे  परेशान भी कर रहे थे। दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज करवाने की धमकियां भी दे रहे थे। इससे देर रात अजय ने फांसी लगा जान दे दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें