फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भट्ठा स्वामी को बंधक बनाकर तीन पशु लूटे, फायरिंग कर फैलाई दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरी (संभल)। असमोली थाना क्षेत्र के गांव मलकपुर नवादा में आधा दर्जन हथियारबंद बदमाशों ने भट्ठा मालिक को बंधक बनाकर पशुशाला में बंधे तीन पशुओं को खोल ले गए। शोर मचाने पर फायरिंग कर दहशत फैलाई। ग्रामीणों के जागने पर घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए क्षेत्र में कांबिंग की। असमोली थाना क्षेत्र के गांव मलकपुर नवादा में रफेदीन अपने घेर में सोए थे। रविवार की रात को आधा दर्जन हथियारबंद बदमाशों ने उनके घेर में दाखिल होकर हथियारों के बल पर बंधक बना लिया।
विरोध करने पर मारपीट की। मुुंह में कपड़ा ठूंस कर रस्सी से बांध दिया। पशु शाला में बंधे तीन पशुओं को लूटकर जाने लगे। किसी तरह मुंह से कपड़ा निकलने पर भट्टा स्वामी ने शोर मचाया। तो बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए फायरिंग की।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने थाना पुलिस के साथ यूपी 100 पुलिस को सूचना दी। एक घंटे बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जानकारी की और थाने लौट गई। ग्रामीणों का कहना है कि यदि थाना पुलिस सूचना पर सक्रियता दिखाते हुए कांबिंग करती तो बदमाश पशुओं को नहीं ले जा पाते।

नखासा थाना क्षेत्र के बराही में मिली भट्ठा मालिक की बंडी
संभल। पशु लूटकर भागे बदमाश भागे बदमाश नखासा थाना क्षेत्र के गांव बराही स्थित एक ईंट भट्ठे पर पहुंचे। वहां से पशुओं को किसी वाहन में लादकर ले जाया गया। पीड़ित भट्ठा स्वामी का कहना है कि बदमाश बंडी और एक हजार रुपये लेकर आए थे।
ग्रामीण पशुओं के पैर के निशान की खोज करते हुए नखासा थाना क्षेत्र के गांव बराही एक ईंट भट्ठेे पर पहुंचे जहां पीड़ित की बंडी पड़ी मिली। साथ ही किसी वाहन के खड़े होने के निशान भी मिले हैं। पीड़ित को अंदेशा है कि उनके तीनों पशुओं को यहीं से गाड़ी में भरकर ले जाया गया है। यदि पुलिस कांबिंग करती तो पशु मिल जाते।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें