फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साथ पेपर दे रही छात्रा ने फोन पर युवकों को बुला छात्र को धमकाया, बचकर इंस्टीट्यूट में भागा तो की फायरिंग, बाल बाल बचा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

यमुनानगर। गुरुनानक खालसा कॉलेज में साथ पेपर दे रही छात्रा ने परीक्षा के बाद फोन पर अन्य साथियों को बुलाकर छात्र को धमकाया। आरोपियों ने युवक के साथ मारपीट की। छात्र बचकर इंस्टीट्यूट में भागा तो आरोपियों ने उस पर गोली भी चलाई। छात्र बाल-बाल बचा। पुलिस ने एक युवक को नामजद करते हुए पांच-छह अन्य पर हत्या के प्रयास सहित कई धाराओं में एफआईआर दर्ज की है।
करनाल के गांव बला निवासी अनुज कुमार ने बताया कि वह गुरु नानक खालसा कॉलेज में बीएससी स्पोर्ट्स फर्स्ट ईयर का छात्र है। 24 नवंबर को उसका इंग्लिश का पेपर था। एक लड़की जिसे वह नहीं जानता, का भी उसी कमरे में पेपर था। दोनों की कोई बात नहीं हुई। शनिवार शाम करीब साढ़े चार बजे पेपर देकर निकलते वक्त वही लड़की मिली। लड़की ने किसी को फोन मिलाया और स्पीकर ऑन कर उसे थमा दिया। दूसरी तरफ से एक लड़के की आवाज आई कि तिगरा से शुभम बोल रहा हूं। तू ठहर जा मैं आ रहा हूं। कुछ देर बाद कॉलेज में तीन-चार लड़के आए और उससे हाथापाई की। स्पोर्ट्स के कुछ लड़कों ने उसे बचाया। आरोपी वहां से चले गए। वह कॉलेज से पैदल-पैदल गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज ऑफ फार्मेसी हॉस्टल के लिए चल दिया। गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज के अंदर दाखिल हुआ तो मेन गेट से छह-सात लड़के हाथों में देसी कट्टे, बिंडे, चाकू व अन्य हथियार लेकर कॉलेज में घुस आए। वह कॉलेज के मैनेजमेंट दफ्तर की तरफ दौड़ा। एक लड़के ने देसी कट्टे से उस पर फायर कर दिया। उसने भागकर जान बचाई। गोली की आवाज सुनकर अन्य छात्र हॉस्टल से निकले तो आरोपी भाग निकले। आरोपी जान से मारने की धमकी भी दे गए। आरोपियों में दो-तीन लड़कों के पास कट्टे थे। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच की।
विज्ञापन


फायरिंग करते हुए दिखाई दे रहे आरोपी, भगदड़ मचने पर हुए फरार
फायरिंग की सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस के एएसआई कुशल पाल व अन्य पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। जांच की। पुलिस ने इंस्टीट्यूट में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली। फुटेज में पांच-छह आरोपी देसी कट्टा, बिंडे व चाकू लिए हुए इंस्टीट्यूट में आते हुए दिखाई दिए। फुटेज में आरोपी अनुज की तरफ फायरिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं। जैसे ही हॉस्टल के अंदर से छात्र बाहर आए, आरोपी भाग निकले।
विज्ञापन


फायरिंग की सूचना पर मौके पर पहुंच गए थे। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी फायर करते नजर आ रहे हैं। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को अरेस्ट कर लिया जाएगा।
- एएसआई कुशल पाल, जांच अधिकारी, थाना शहर यमुनानगर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें