ओबरी असमोली। असमोली थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार रात को एक ग्रामीण अपने दोस्त के घर में जा घुसा। उसने छत पर सो रही दोस्त की नाबालिग बेटी को पकड़ लिया। शोर मचा तो किशोरी के पिता ने भागते आरोपी को डंडे से प्रहार कर गिरा लिया। ग्रामीणों की मदद से पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
असमोली थाना क्षेत्र के एक गांव में एक ग्रामीण के घर में पड़ोसी का आना जाना था। गृहस्वामी का बेटा और उसकी नाबालिग बेटी गर्मी के कारण छत पर सोए थे। मौका पाकर पड़ोसी छत पर जा पहुंचा। अपने दोस्त की नाबालिग पुत्री को पकड़ लिया। किशोरी ने शोर मचाया तो परिजन जागे। आरोपी भागा तो किशोरी के पिता ने पीछाकर डंडे से प्रहार कर गिरा लिया। शोर सुनकर जमा हुए ग्रामीणों की मदद से उसको पकड़ा तथा जमकर पिटाई की। इसके बाद डॉयल 100 को सूचना दी। पुलिस आरोपी को थाने ले गई। किशोरी के पिता ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है।