फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'30 लोगों की हत्या करुंगा, फिर सरेंडर कर जेल से रंगदारी मागूंगा'

Sun, 25 Sep 2016 12:11 AM IST
टीम डिजिटल
विज्ञापन
police
विज्ञापन
50 हजार केे इनामी कुख्यात मोनू जाट ने मेरठ और बागपत पुलिस को खुली चुनौती दी है। मेरठ में रोहटा और बागपत में टिकरी गांव में रंगदारी न देने पर हत्याएं हो रही हैं। अब मोनू ने ऐलान किया है कि 30 लोगों को मारूंगा और फिर सरेंडर करके जेल जाऊंगा। ताकि जेल में बैठकर फोन पर उसका रंगदारी का धंधा चलता रहे। वहीं पुलिस मोनू की तलाश में लगी है। जोउसे जिंदा या मुर्दा पकड़ने के लिए आमादा है।
विज्ञापन


रोहटा निवासी अमित उर्फ मोनू जाट व बागपत के टीकरी गांव निवासी नितिन राठी उर्फ छोटू समेत तीन लोगों ने गैंग बनाया है। इस गैंग के टारगेट पर रोहटा और टीकरी गांव के लोग हैं। गैंग का लीडर मोनू जाट पहले रंगदारी मांगता और फिर पैसा न देने पर हत्या कर देता है। पहले रोहटा और दूसरे या तीसरे दिन में टीकरी में मर्डर हो जाता है। यह सिलसिला दोनों गांव में 15 दिन से चल रहा है।

रोहटा में दो सप्ताह पहले शीशपाल और संतोष की हत्या के बाद गांव में पुलिस और पीएसी का पहरा लगा दिया था। बावजूद बृहस्पतिवार रात 11:30 बजे मोनू जाट ने रोहटा में सुरेश के घर जाकर पांच लाख की रंगदारी न देने पर उसे गोलियां से भून डाला। सुरेश की हत्या की जानकारी लगते ही बागपत पुलिस ने टीकरी गांव में पुलिस और पीएसी बल तैनात कर दी। उनको उम्मीद थी कि मोनू टीकरी गांव में आएगा। हुआ भी ऐसा ही मोनू शनिवार सुबह चार बजे आया और रंगदारी न देने पर टीकरी में लालसिंह का मर्डर करके चला गया। 
विज्ञापन

रंगदारी मांगते समय देता है धमकी 

monu
रोहटा में 20 लोग और टीकरी में करीब 15 लोगों से मोनू जाट ने रंगदारी मांगी है। रंगदारी मांगते समय मोनू जाट सबको एक धमकी देता कि पैसा नहीं दिया तो उसकी हत्या कर देगा। मोनू रंगदारी न देने पर 12 लोगों की हत्या कर चुका है। कई लोगों ने जान गंवाने के डर से मोनू को पैसा भी दिया। उसके खिलाफ कोई बोलने को भी तैयार नहीं है।

हत्या के दौरान करता है ऐलान 

police
रोहटा में आठ सितंबर को मोनू जाट ने किसान शीशपाल व उसकी पत्नी संतोष की हत्या की। 12 सितंबर को टीकरी में विकास की हत्या की। 22 सितंबर की रात रोहटा में सुरेश की हत्या और 24 सितंबर सुबह लालसिंह का मर्डर हुआ। इन हत्याओं के दौरान मोनू ने एक ऐलान किया कि करीब 30 लोगों की हत्या कर बड़ा बदमाश बनना है। उसके बाद खुद सरेंडर कर दूंगा है। ताकि जेल से बैठकर लोगों से रंगदारी मांग सकूं। पीड़ित परिवार के लोगों ने इस बारे में पुलिस को जानकारी दी है।

एसएसपी ने की डीजीपी से मुलाकात

police
एसएसपी जे. रविंदर गौड़ ने डीजीपी को फोन कर कुख्यात मोनू जाट के ऐलान की जानकारी दी। जिसके बाद डीजीपी ने तत्काल मोनू पर 50 हजार का इनाम घोषित कर दिया। डीजीपी ने मेरठ जोन आईजी से भी फोन पर बात की और मोनू की तत्काल गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन

नितिन भी फैलाना चाहता टेरर 

रोहटा बाजार में पसरा सन्नाटा
मोनू रोहटा में और नितिन टीकरी गांव में टेरर फैलाना चाहता है। नितिन ने ही मोनू को बताया कि कौन कमजोर है और कौन उनको रंगदारी दे सकता है। उसके बाद दोनों मिलकर रंगदारी मांगते और फिर पैसा न देने पर उसकी हत्या कर देते है। उनके साथ एक और युवक है, जिसकी पहचान अभी नहीं हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें