फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल हाईवे पर दो अलग-अलग स्थानों पर मिले दो शव, हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल हाइवे पर अलग-अलग स्थानों पर मिले दो शव, हड़कंप
विज्ञापन

खुर्जा। नेशनल हाइवे 91 पर अलग-अलग स्थानों पर दो युवकों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला सड़क दुर्घटना का सामने आ रहा है। दोनों युवकों की शिनाख्त न होने पर पुलिस ने अज्ञात में ही दोनों शव मोर्चरी में भेजवा दिया है।
विज्ञापन

नेशनल हाइवे 91 पर स्थित गांव ईशनपुर के निकट रविवार सुबह ग्रामीणों ने सड़क किनारे एक शव पड़ा हुआ देखा। जिससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त करने की कोशिश की। लेकिन, मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। वहीं दूसरी ओर नगलाकट गांव के निकट भी एक युवक का शव मिला। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव की शिनाख्त की कोशिश की। लेकिन, मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। अरनिया थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि दोनों मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। प्रारंभिक जांच में मामला सड़क दुर्घटना का नजर आ रहा है। जांच के बाद ही मामले में कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें