फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में दो युवक घायल, हालत गंभीर

Tue, 18 Oct 2016 04:40 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
नेशनल हाईवे पर हादसा - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग और राजबाग-जुगियाल लिंक मार्ग पर हुए हादसों में दो युवक घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए कठुआ के जिला अस्पताल लाया गया। यहां से एक की गंभीर हालत को देखते हुए जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार लखनपुर के पास बाइक से घर के लिए निकले करण सिंह(25) को पीछे से आ रहे ट्राले ने टक्कर मार दी। हादसे में करण सिंह को गंभीर चोटें आईं। उसे लोगों ने जिला अस्पताल में पहुंचाया।

वहीं राजबाग-जुगियाल मार्ग पर भंवड़वा के पास बाइक पर सवार भंवड़वां के रहने वाले अमित शर्मा(22) का मार्ग खस्ताहाल होने की वजह से वाहन पर से संतुलन बिगड़ गया। इसकी वजह से वह मार्ग के किनारे पड़े पत्थरों से जा टकराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंभीर हालत में उसे स्थानीय लोगाें ने जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें