फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2.70 लाख रुपये लेकर भागने के मामले में रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
2.70 लाख रुपये लेकर भागने के मामले में रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

पहासू। कस्बे में 2.70 लाख रुपयों से भरा थैला लेकर भागने के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए आरोपियों की फुटेज भी पुलिस ने जारी कर दी है। शातिरों की पहचान बताने वालों को पुलिस द्वारा पुरस्कार दिया जाएगा। मामले में पुलिस ने संदिग्धों को भी हिरासत में ले लिया है और पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

पहासू थाना क्षेत्र के गांव फजलपुर निवासी किसान राघवेंद्र ने पीएनबी से 2.20 लाख रुपये निकाले थे। 50 हजार रुपये पहले से ही राघवेन्द्र के पास थे। 2.70 लाख रुपये को भाई योगेन्द्र के केसीसी खाते में डालना था। पीएनबी के निकट ही राघवेन्द्र ने अपनी बाइक खड़ी पर ही थैला रख कर सामान खरीदने दुकान चला गया था। इसी दौरान बाइक सवार दो शातिर आए और थैला को लेकर भाग गए। वारदात को अंजाम देते हुए बदमाश पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए थे। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर थाना पुलिस दोनों आरोपी बाइक सवारों को तलाश रही है। इसके लिए पुलिस ने फुटेज को वायरल कर दिया है। थाना प्रभारी अखिलेश कुमार ने बताया कि फुटेज के आधार पर वह बदमाशों को जल्द ही पकड़ लेंगे। संदिग्धों को पकड़ा गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें