फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीट फैक्ट्री में मजदूर की मौत पर रिपोर्ट दर्ज, विवेचना होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। कोतवाली क्षेत्र के चिमयावली में स्थित मीट फैक्ट्री अल रहमान फ्रोजन फूड्स में 15 अगस्त को रात्रि एक मजदूर की मौत हो गई थी। इस मौत पर संभल कोतवाली में फैक्ट्री संचालक के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इत्तेफाकिया हादसे की सूचना को ही पुलिस ने एफआईआर में तरमीम किया है।
विज्ञापन

संभल कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि अल रहमान फ्रोजन फूड्स में 15 अगस्त को रात्रि हादसे में बिहार के मधुबनी जिले में स्थित आंध्रतारी थाना क्षेत्र के गांव सेबा निवासी अहमद हुसैन (55) की मौत हुई है। इत्तेफाकिया हादसे की जो सूचना पुलिस को फैक्ट्री के लेबर कांट्रेक्टर वसीम ने दी है। उसके अनुसार सीढ़ियों से गिरने पर मजदूर को चोट लगी और उसकी मौत हो गई। इस मामले में गुरुवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि मजदूर का सिर फट गया था और उसके सिर की हड्डी टूट गई थी। अब यह विवेचना का विषय है कि सिर की हड्डी कैसे टूटी। पुलिस अपनी विवेचना में फैक्ट्री संचालक और घटना के वक्त मौजूद मजदूरों के बयान लेगी ताकि हकीकत तक पहुंचा जा सके। रिपोर्ट फैक्ट्री संचालक फहीमुद्दीन के खिलाफ दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें