फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर बदमाशों ने की चार राउंड फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
घर में घुसकर बदमाशों ने की चार राउंड फायरिंग
विज्ञापन


होडल। शहर में गोली चलने का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पुरानी तहसील के पास एक गली में दो-तीन बाइक सवार युवकों ने गोलियों के चार राउंड फायर किए । अचानक फायरिंग की आवाजें सुनकर आसपास के लोग सहम गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी ।
विज्ञापन

पुरानी तहसील के पास बने कुलदीप पुत्र मोती राम के घर में शनिवार की देर शाम सात-आठ लोग अचानक घुस गए। घर में आते ही कुलदीप व उसके परिवार को मारने की नीयत से गोलियां बरसा दीं। जब कुलदीप ने विरोध किया तो बदमाशों ने कुलदीप को पंच मारकर फरार हो गए। इससे कुलदीप घायल हो गया। सूचना मिलते ही कार्यवाहक थाना प्रभारी संजय कुमार व उपनिरीक्षक ब्रह्मपाल भारी पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी । थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि पीड़ित कुलदीप की शिकायत के अनुसार विष्णु उसके घर में अन्य आठ- दस लोगों के साथ आया। उसी ने गोलियां चलाकर और पंच मारकर उसे घायल किया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर विष्णु सहित दस अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में पूर्व आबकारी कराधान मंत्री जगदीश नायर ने कहा कि शहर में प्रशासन का ढुलमुल रवैया जनता के सामने है। यह सब सरकार की शह पर हो रहा है। इसका जवाब आने वाले चुनावों में जनता सरकार को जरूर देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें