अल्मोड़ा। मारपीट, गाली-गलौच और जाति सूचक शब्दों के इस्तेमाल पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार धीरेंद्र कुमार पुत्र जगदीश राम निवासी स्यालीधार ने मनोज सिंह पुत्र नंदन सिंह, राजन सिंह पुत्र हरीश सिंह, कमलेश सिंह उर्फ कमल सिंह पुत्र रमेश सिंह निवासी स्याली और पवन सिंह पुत्र देवेंद्र सिंह, सागर कनवाल पुत्र भुवन सिंह निवासी खड़का पर बीते 29 जून को मारपीट, गाली-गलौच करने और जाति सूचक शब्दों के इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए मुकदमा लिखाया है। पुलिस ने मामले में पांचों के खिलाफ धारा 147, 323, 504, 506 आईपीसी तथा एससी, एसटी एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।