फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड प्रशासनिक अधिकारी के घर 15 लाख की चोरी

Mon, 12 Feb 2018 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फतेहपुर
विज्ञापन
चाोरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सिंचाई विभाग के रिटायर्ड प्रशासनिक अधिकारी के घर से चोर नकदी समेत 15 लाख के जेवर समेट ले गए। घटना का खुलासा परिजनों के दिल्ली से लौटकर आने के बाद सोमवार शाम हुआ। सूचना पर पुलिस व फिंगर एक्सपर्ट की टीम जांच करने पहुंची। तहरीर मिलने के बाद पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने में आनाकानी करती रही। पुलिस ने गहनों का ब्योरा अलग से मांगा है।
विज्ञापन


शहर के अंबेडकर नगर निवासी मातादीन गुप्ता रिटायर्ड प्रशासनिक अधिकारी हैं। उनके दो बेटे मनीष और स्वतंत्र दिल्ली में इंजीनियर हैं। मनीष के बच्चे की तबियत खराब होने पर वह पत्नी के साथ बुधवार को दिल्ली चले गए थे। नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस ट्रेन से सोमवार शाम घर लौटे। गेट का ताला खोलकर हाल वाले कमरे के पास पहुंचे तो ताला टूटा देखकर होश उड़ गए। घर के छह कमरों में लगे ताले टूटे मिले। उनकी एक अलमारी कमरे में रखी थी। उसका भी लॉकर टूटा था। दूसरी पूजा घर में तिजोरी टूटी थी। घटना की यूपी 100 नंबर में सूचना दी गई। कोतवाली चौकी का फोर्स पहुंचा। घटना की खबर पर देवीगंज में बेटी प्रियंका और नाती उज्ज्वल अग्रहरि पहुंचे। इलाकाई लोगों की भीड़ लग गई।

मातादीन गुप्ता ने बताया कि 12 हजार रुपये नगद थे। उनके सोने और चांदी के जेवरात भारी मात्रा में चोरी हुए हैं। वह तिजोरी में पत्नी, बहुओं और बेटी के जेवरात रखते थे। सोने करीब 12 लाख कीमत के हार, सोने की चूड़ियां, करीब 15 अंगूठी, मंगलसूत्र, सोने की चेन और एक किलो चांदी के जेवरात थे।
विज्ञापन

सीओ सिटी केडी मिश्रा ने बताया कि मौके की जांच कर कार्रवाई की जा रही है। चौकी इंचार्ज आशुतोष सिंह ने बताया कि शनिवार की रात नाती घर में सोया था। इससे घटना रविवार की रात हुई होगी। करीब 12 से 15 लाख के बीच का माल चोरी होना बता रहे हैं।

शहर में 12 दिन के अंदर तीसरी बड़ी चोरी
शहर के ताले इन दिनों चोरों के हवाले हैं। चोरों का सक्रिय गैंग बड़ी जगहों पर हाथ साफ कर रहा है। चोर शहर के हर कोने को निशाना बना रहे हैं। पिछले 12 दिनों के अंदर तीसरी बड़ी चोरी को अंजाम दिया गया है। शहर के उत्तरी किनारे गोपाल नगर इलाके में 31 जनवरी की रात कार शोरूम में 14 लाख का माल चोर उड़ा ले गए थे। दूसरी शहर के बीचोबीच अहमदगंज निवासी एहसान उल्ला खान के घर से करीब छह लाख का चोर माल ताला तोड़कर ले गए। तीसरा मामला दक्षिणी इलाके में प्रशासनिक अधिकारी के घर में बड़ी चोरी का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें