फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां ने लगाया था तमंचे के बल पर दुष्कर्म का अाराेप फिर ननिहाल में मिली गर्भवती किशोरी की लाश

Sun, 08 Apr 2018 03:21 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
डेमाे पिक
यूपी के हमीरपुर में  ननिहाल अाई एक किशाेरी की लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। इससे पहलेे किशाेरी की मां ने तमंचे के बल पर बेटी के साथ दुष्कर्म करने की तहरीर दी थी। जानिए क्या है पूरा मामला। 

 
विज्ञापन

2 of 4
डेमाे पिक
जालौन के कदौरा थानाक्षेत्र निवासी एक महिला ने शनिवार को एसपी दिनेश कुमार पी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह अपने पति व बच्चों के साथ एक ईंट भट्ठा में काम करती है। उसकी पुत्री के साथ 14 फरवरी की शाम भट्ठे के पास स्थित नहर बंबा में बागी कदौरा निवासी करन ने तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया। पुत्री ने पूरी घटना बताई। लोकलाज के भय से उसने पुलिस को यह बात नहीं बताई।

 
विज्ञापन

3 of 4
डेमाे पिक
28 मार्च को वह बेटी को लेकर नेत्रहीन मां के पास चली गई, जहां उसने गर्भवती होने की बात बताई। 29 मार्च को करन घर आया और उसकी पुत्री को फांसी के फंदे पर लटका कर भाग गया। पीड़िता की मां ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। शुक्रवार को पीएम रिपोर्ट आने पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है, लेकिन दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज नहीं किया।

 
विज्ञापन

4 of 4
डेमाे पिक
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में एक से डेढ माह के गर्भ होने की बात सामने आई है। पीड़िता ने एसपी से आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म कर हत्या का मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की है। कोतवाल शैल कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या किए जाने व गर्भवती होने की पुष्टि हुई है। अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें