फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिटनेस के बिना चल रहे 12 स्कूली वाहन

Sat, 21 Jan 2017 11:16 PM IST
sitapur
विज्ञापन
गाड़ी सीज की - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
परिवहन विभाग में केवल 193 स्कूल वाहन पंजीकृत हैं। जबकि इससे अधिक वाहन चल रहे हैं। इन वाहनों में भी 12 का फिटनेस समाप्त हो चुका है। बिना फिटनेस के यह एक माह से चल रहे हैं। जब घटना हुई तब विभाग को इनके फिटनेस की याद आई। वहीं शिक्षा विभाग भी कम लापरवाह नहीं है।
विज्ञापन


हालात यह है कि शिक्षा विभाग के पास इस बात की कोई जानकारी नहीं है, किस स्कूल में कितने वाहन चल रहे हैं। जिम्मेदारों की यह लापरवाही कई बार मासूमों पर भारी पड़ जाती है। एटा में स्कूल बस व ट्रक की टक्कर से एक दर्जन मासूमों की जान चली गई।

जनपद में हालांकि ऐसी कोई बड़ी घटना नहीं हुई है। फिर भी स्कूली वाहन मानक से परे चल रहे है। संभागीय परिवहन कार्यालय के मुताबिक जनपद में 193 स्कूल वाहन पंजीकृत हैं। जिसमें 12 की फिटनेस एक माह पहले समाप्त हो चुकी है।
विज्ञापन


 हकीकत यह है कि जनपद में तीन सौ के करीब स्कूल वाहन चल रहे हैं। इन वाहनों में बच्चों की सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं। यही नहीं सात सीटर वाहन में एक दर्जन से अधिक सवारियां बैठाकर चलते हैं। वाहनों की यह लापरवाही बच्चों की जिंदगी सांसत में डाल देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें