Prayagraj News : धर्मेंद्र सिंह। फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला।
प्रीतमनगर स्थित अबूबकरपुर चौराहे पर पहुंचने पर कुछ और सामान लेना था, ऐसे में वह गाड़ी खड़ी कर रुक गए। तभी पीछे से तीन बाइकों पर सवार होकर छह युवक पहुंचे और गालीगलौज करने लगे। विरोध पर हमला बोल दिया। लात-घूंसों से सरेआम पीटने लगे। इसके बाद ईंट-पत्थर उठा लिए और ताबड़तोड़ वार किए। वह लहुलुहान होकर जमीन पर गिरे, इसके बाद भी हमलावर नहीं रुके और उन्हें पीटते रहे। मरणासन्न होने पर पिस्टल लहराते हुए भाग निकले।
सूचना पर पहुंची पुलिस निजी अस्पताल ले गई जहां हालत देख उन्हें रेफर कर दिया गया। इसके बाद उन्हें एसआरएन ले जाया गया लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद परिजन।
- फोटो : अमर उजाला।
नकदी भरा पर्स, सोने की चेन भी लूटी
परिजनों का यह भी आरोप है कि बदमाशों ने न सिर्फ हमला किया, बल्कि मरणासन्न हालत में जमीन पर गिरने के दौरान उनका नकदी भरा पर्स व सोने की चेन भी लूट ली। परिजनों ने बताया कि मृतक ने घटना से कुछ देर पहले ही एटीएम से पेंशन का पैसा निकाला था। यह रकम कितनी थी, इस बारे में उनका कहना है कि बैंक स्टेटमेंट से ही यह पता चल पाएगा।
परिजनों की तहरीर पर अज्ञात में केस दर्ज किया गया है। हमलावरों का पता लगाया जा रहा है। - दीपक भूकर, डीसीपी नगर