नाम परिवर्तन के 40 हजार मामले लंबित, 12 से कैंप लगाएगा बोर्ड
यूपी बोर्ड में नाम, जन्मतिथि आदि बदलने के 40 हजार मामले लंबित पड़े हुए हैं। बोर्ड इन मामलों को निस्तारित करने के लिए प्रत्येक जिले में 12 जून से कैंप लगाएगा। इसके लिए बोर्ड सचिव दिव्यकांत शुक्ल की तरफ से सभी क्षेत्रीय कार्यालयों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। कैंप की जिम्मेदारी संबंधित जिलों के डीआईओएस पर होगी। इस प्रकार के मामलों को निस्तारित करके बोर्ड अपना बैकलॉग खत्म करने की तैयारी में है। परीक्षा वर्ष 2023 की बात करें, तो अभी तक इस बार की परीक्षा में दो फीसदी ही संशोधन के मामले सामने आए हैं। इनके निस्तारण के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है।