फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेस्ट इंडीज: बल्लेबाज निकोलस पूरन ने मंगेतर संग रचाई शादी, सोशल मीडिया पर कहा- बचपन की साथी का स्वागत करिए

Tue, 01 Jun 2021 02:29 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एंटीगुआ

सार

निकोलस पूरन ने अपनी बचपन की दोस्त कैथरीना मिग्युएल से शादी कर ली है। उन्होंने सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें साझा की हैं। बता दें निकोलस ने कैथरीना से साल 2020 में सगाई की थी।
विज्ञापन
निकोलस पूरन और कैथरीना मिग्युएल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वेस्ट इंडीज के बेहतरीन बल्लेबाज निकोलस पूरन ने अपनी मंगेतर कैथरीना मिग्युएल से शादी कर ली। निकोलस ने आज, मंगलवार  (1 जून) को इस बात की जानकारी देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, ‘जीजस ने जीवन में मुझे कई चीजों से नवाजा है, लेकिन मेरी जिंदगी में तुम से बढ़कर कुछ भी नहीं। मिस्टर और मिसेज पूरन का स्वागत करिए।’

पिछले साल में की थी सगाई 

विज्ञापन

बता दें, इस जोड़े ने साल 2020 के नवंबर माह में आईपीएल के खत्म होने के बाद ही सगाई कर ली थी। तब इस जोड़े की सगाई की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर फैंस ने खूब पसंद किया था। उस समय निकोलस पूरन ने घुटने पर बैठकर कैथरीना को सगाई की अंगूठी पहनाई थी और सोशल मीडिया पर लिखा था, ‘ईश्वर ने हमें एक शानदार आशीर्वाद दिया है। मुझे यह एलान करते हुए खुशी हो रही है कि कैथरीना मिग्युएल और मैंने सगाई कर ली है। लव यू मिग्ज, मुझे तुम मिल गई।’ 

छह साल से एक-दूसरे को कर रहे थे डेट
वहीं, बाद में कैथरीना ने भी पूरन के प्रति प्यार जाहिर करते हुए एक पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था, ‘इस समय उसने सब कुछ खूबसूरत बना दिया है। तुम्हारा प्यार मिलना एक तरह से ब्लेसिंग है। मैं इसके लिए हर रोज ईश्वर को शुक्रिया कहती हूं। लव यू निकोलस पूरन।’ बता दें, कैथरीना और पूरन बचपन के दोस्त रहे हैं और छह साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। कैथरीना का एक और नाम है एलिसा मिग्युएल भी है।

विज्ञापन


आईपीएल में निकोलस पूरन पंजाब किंग्स के लिए खेलते हैं। उन्हें शानदार बल्लेबाज और फील्डर के रूप में पहचाना जाता है। अभी तक पूरन ने आईपीएल में 28 मैच खेले हैं और 157.76 की औसत से 549 रन बनाए हैं। 25 साल के इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने अभी तक इंटरनेशनल क्रिकेट में 25 वनडे खेले हैं और 49.1 की औसत से 982 रन बनाए हैं। वहीं, 27 टी 20 मुकाबलों में उनके नाम 392 रन हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें