फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WBBL 2021: सिडनी थंडर की जीत में चमकी स्मृति मंधाना, सिक्सर्स को शेफाली वर्मा ने किया निराश

Sun, 14 Nov 2021 02:45 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैके

सार

ऑस्ट्रेलिया में खेली जा रही महिला बिग बैश लीग में सिडनी थंडर की जीत में स्मृति मंधाना ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आज सिडनी सिक्सर्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में उन्होंने 45 रनों की शानदार पारी खेलकर अपनी टीम को जिताया। 
विज्ञापन
स्मृति मंधाना - फोटो : twitter@WBBL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया में खेली जा रही वुमेन बिग बैश लीग में आज 46वां मुकाबला सिडनी थंडर और सिडनी सिक्सर्स के बीच खेला गया। मैके में हुए इस मुकाबले में थंडर ने सिक्सर को छह विकेट से हराया। सिडनी थंडर की जीत में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पारी का आगाज करने आईं स्मृति ने शानदार 45 रनों की पारी खेली। 

विज्ञापन


शेफाली ने किया निराश

हार्रप पार्क मैके में खेले गए इस मैच में सिडनी सिक्सर्स ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग की। पारी की शुरुआत करने उतरीं शेफाली वर्मा और एलिसा हीली अपनी टीम के अच्छी शुरुआत दिलाने में नाकाम रहीं। बिग बैग लीग में कुछ बेहतरीन पारियां खेल चुकीं शेफाली वर्मा ने अपने प्रदर्शन से टीम को निराश किया। वह आठ पर बनाकर आउट हुईं। उनके अलावा एलिसा हीली सात रनों की पारी खेल पाईं। सिडनी सिक्सर्स में अगर एलियस पैरी के छोड़ दिया जाए तो सभी खिलाड़ी कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाईं। पैरी ने 40 रनों की पारी खेली। सिक्सर्स की टीम ने इस तरह निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट पर 94 रन बनाए। थंडर की ओर से ईसी वोंग और हनाह डार्लिंगटन ने 2-2 विकेट लिए। 

स्मृति ने खेली मैच जिताऊ पारी

जीत के लिए 95 रनों का लक्ष्य हासिल करने उतरी सिडनी थंडर की शुरुआत ठीक नहीं रही और पहला विकेट 21 रनों पर गिर गया। पारी का आगाज करने आईं सैमी जॉनसन 12 रन बनाकर आउट हुईं। तीसरें नंबर पर बल्लेबाजी करने आईं फोबे लिचफील्ड भी ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिकीं और वह 3 रन बनाकर चलती बनीं। इसके बाद मंधाना ने कार्नी हाल के साथ पारी को आगे बढ़ा। हाल 19 रन बनाकर आउट हुईं। इस दौरान दूसरे छोर मंधाना ने सिक्सर्स की गेंदबाजों पर प्रहार करना जारी रखा। उन्होंने अपनी 45 रनों की पारी में छह चौके लगाए। उनके आउट होने के बाद ताहलिया विल्सन और दीप्ति शर्मा ने अपनी टीम को आसानी से जीत दिला। सिडनी थंडर ने 15.2 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें