फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kapil Dev: हार्ट अटैक के बाद कपिल देव का पहला बयान, खुद बताया अपना हाल

Fri, 23 Oct 2020 09:44 PM IST
Sneha Baluni स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव (फाइल फोटो)
विज्ञापन

Kapil Dev News: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव को दिल का दौरा पड़ने के बाद दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें शुक्रवार तड़के ओखला रोड स्थित फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हार्ट इंस्टीट्यूट के आपातकालीन विभाग में भर्ती कराया गया। अस्पताल ने एक बयान जारी करके बताया कि वे सीने में दर्द की शिकायत के साथ अस्पताल पहुंचे थे। जहां उनकी एंजियोप्लास्टी की गई। अब उनकी हालत स्थिर है और उन्हें आने वाले कुछ दिनों में अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।

विज्ञापन

 




कपिल देव बोले- रिकवर हो रहा हूं, सभी का शुक्रिया
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान कपिल देव ने अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताने के लिए सभी का शुक्रिया कहा। उन्होंने कहा कि रिकवर हो रहा हूं। बता दें कि कपिल देव को आज हार्ट अटैक आया था।
 

फोर्टिस अस्पताल ने जारी किया बयान
फोर्टिस अस्पताल ने पूर्व भारतीय कप्तान की सेहत को लेकर बयान जारी किया है। अस्पताल के बयान के अनुसार, 62 साल के कपिल देव 23 अक्तूबर को सुबह के एक बजे फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हार्ट इंस्टीट्यूट (ओखला रोड) के आपातकालीन विभाग में सीने में दर्द की शिकायत के साथ आए थे। उनका परीक्षण किया गया और रात को कार्डियोलॉजी विभाग के निदेशक डॉ. अतुल माथुर द्वारा उनकी आपातकालीन कोरोनरी एंजियोप्लास्टी की गई। वर्तमान में, वह आईसीयू में भर्ती हैं और डॉ. अतुल माथुर और उनकी टीम उनकी देखरेख कर रही है। कपिल देव अब स्थिर हैं और उन्हें कुछ दिनों में अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।
विज्ञापन



हॉर्ट में ब्लॉकेज के चलते हुए भर्ती
हॉर्ट में ब्लॉकेज के चलते कपिल देव को दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती किया गया। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार हार्ट में ब्लॉकेज के चलते फोर्टिस अस्पताल में कपिल देव की एंजियोप्लास्टि की गई। यह एक प्रोसीजर है जिसमें धमनियों के ब्लॉक को खोला जाता है और वहां स्टेंट लगाया जाता है।

बता दें कि हरियाणा हरिकेन के नाम से मशहूर कपिल देव ने 1983 के विश्व कप में भारत को वेस्टइंडीज पर जीत दिलाई थी और देश को विश्व कप विजेता बनाया था। उन्होंने देश के हजारों युवाओं को क्रिकेटर बनने के लिए प्रेरित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें